स्वास्थ्य अधिकार की दी जानकारी
महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच की ओर से नौडिहवा गांव में बुधवार को स्वास्थ्य हमारा अधिकार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर विचार- विमर्श किया गया। स्वास्थ्य अधिकार के बाबत विस्तार से जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी को जागरूक होना चाहिए। बताया कि 30 नवंबर तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
जासं, नौगढ़ (चंदौली) : महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच की ओर से नौडिहवा गांव में बुधवार को स्वास्थ्य हमारा अधिकार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया। स्वास्थ्य अधिकार के बाबत विस्तार से जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी को जागरूक होना चाहिए। बताया कि 30 नवंबर तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। आरोप लगाया प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा। मनमानी ढंग से इलाज के नाम पर मरीजों से पैसे वसूले जा रहे हैं। कहा जागरूकता के अभाव के चलते ऐसा हो रहा है। अस्पतालों में दवाओं की रेट सूची लगवाने पर बल दिया। रामसागर, धर्मदेव, रामकृत, रामसेवक, रामावती, आशा आदि शामिल थे।