आधी आबादी का मिलाजुला फैसला
घर-गृहस्थी चलाने में पुरूषों के कदम से कदम मिलाकर चलने वाली आधी आबादी ने देश की सरकार चुनने में बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। संसदीय सीट के लिए 61.7
जासं, चंदौली : घर-गृहस्थी चलाने में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने वाली आधी आबादी ने देश की सरकार चुनने में बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। संसदीय सीट के लिए 61.78 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था। ईवीएम का पिटारा खुला तो महिला मतदाताओं का रूझान भाजपा व सपा दोनों प्रत्याशियों की तरफ दिखा।
संसदीय क्षेत्र में 795187 महिला मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में 589470 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 61.782 रहा। करीब 37 फीसदी महिला मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा दिखाया। वहीं 34.03 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने गठबंधन को सहारा दिया। इसके अलावा शेष महिला मतदाताओं ने क्षेत्रीय दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। अजगरा विधानसभा में सबसे अधिक 64.80 तो मुगलसराय विस में सबसे कम 59 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट दिया था। सकलडीहा में 63.65, सैयदराजा में 61.80 और शिवपुर में 62.41 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिया था। राबर्ट्सगंज लोकसभा के तहत आने वाली जिले की नक्सल प्रभावित चकिया विधानसभा में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60.83 फीसद रहा था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप