जीटीआर ब्रिज पर रोजाना लग रहा जाम
नगरवासियों के लिए हर दिन सांसत भरा साबित होने लगा है। कारण यह है कि जीटीआर ब्रिज पर आए दिन जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। सुबह लोगों के ड्यूटी जाने से लेकर आने तक जाम के झाम को झेलना पड़ा। सड़कों पर वाहन चले जरूर लेकिन रेंगते हुए।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगरवासियों के लिए हर दिन सांसत भरा साबित होने लगा है। कारण जीटीआर ब्रिज पर आए दिन जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को लोगों के ड्यूटी जाने से लेकर आने तक जाम के झाम को झेलना पड़ा। सड़कों पर वाहन चले जरूर लेकिन रेंगते हुए। पुलिस की यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। शुक्रवार को जाम का आलम यह रहा की ब्रिज से रोडवेज बस स्टैंड तक जाम रहा। नगर के लोग धीरे-धीरे यह मानने लगे कि यहां की सबसे बड़ी समस्या अब जाम बन गई है। सुबह चंदौली की तरफ जाते वक्त नई सट्टी से ही जाम शुरू हो जाता है। उधर चकिया त्रिमुहानी से जीटीआर ब्रिज चढ़ते ही जाम का सामना हो जाता है। काफी देर तक जाम के झाम में फंसकर लोग किसी तरह निकलते हैं। पुलिस व यातायात विभाग को कोसते हुए भी नजर आते हैं। इतना जरूर है कि जीटीआर ब्रिज के नीचे यातायात विभाग के कुछ सिपाही ट्रैफिक कंट्रोल करते दिखाई पड़ते हैं। इनके अलावा दूसरे प्वाइंटों पर कर्मचारी जगह जगह खड़े होकर केवल वाहनों को इधर उधर दिशा निर्देश देते नजर आते हैं। इस कोरोना संक्रमण में जाम की स्थिति यह है कि रोजाना लग रहा है। आम दिनों में स्थिति क्या होगी। इस समय जीटीआर ब्रिज के पास अंडरपास पुल बनाया जा रहा है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है।