डिब्रूगढ़ के भटके यात्री को जीआरपी ने पुत्र से मिलवाया
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) जीआरपी कर्मियों ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ के ए
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जीआरपी कर्मियों ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ के एक बुजुर्ग को उसके बेटे से मिलवाया। वह नई दिल्ली से चले थे और स्थानीय स्टेशन पर उतर गए, ट्रेन छूटने के बाद वे सर्कुलेटिग एरिया में बैठे थे। बेटा साहेब सिंह पिता को पाकर निहाल हो गया। जीआरपी कर्मियों का धन्यवाद अदा कर पिता को घर ले गया।
नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस से देहरादून निवासी महिपाल सिंह बुधवार की शाम डिब्रूगढ़ के लिए चले। दोपहर बाद ट्रेन स्थानीय जंक्शन पहुंची तो वे उतर गए। उधर घर बैठे उनके बेटे साहेब सिंह पिता के मोबाइल पर जीपीएस के माध्यम उनकी लोकेशन ले रहे थे, काफी देर तक उनकी लोकेशन पीडीडीयू नगर स्टेशन पर होने पर उन्होंने पिता के गायब होने की सूचना व फोटो जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह के मोबाइल पर भेजा। वहीं स्वयं भी वह पीडीडीयू नगर स्टेशन के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पुलिस टीम ने पहले सीसीटीवी खंगाला। स्टेशन पर लोकेशन मिलने पर सर्कुलेटिग एरिया में जांच शुरु कर दी गई। वे एक बैंच पर बैठे मिले। उन्होंने बताया वे स्टेशन पर नाश्ते के लिए उतरे थे लेकिन ट्रेन छूट गई। उन्होंने बेटे साहेब को स्थिति के बारे में जानकारी दी है। जीआरपी कर्मियों ने महिपाल को नाश्ता आदि कराया और सुरक्षा कर्मियों के रेस्टहाउस में रुकवाया। शुक्रवार की दोपहर बाद उनका बेटा पहुंचा, जीआरपी इंस्पेक्टर से मिलकर उनका बेटा होने का प्रमाण दिया। पिता से मिलकर वह निहाल हो गया। उसने बताया पिता जब दिल्ली से चले तो उनका मोबाइल जीपीएस पर लगवाया था। उनकी एक-एक स्टेशन की जानकारी वह घर बैठे ले रहा था। उसने सभी कर्मियों को धन्यवाद किया और घर के लिए रवाना हो गया।