जीएम ने जाना विकास कार्यों का हाल
हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी बुधवार की शाम विशेष सैलून से जंक्शन पहुंचे। प्लेटफार्म संख्या चार पर कोच में डी आर एम सहित मंडल के अधिकारियों से रूबरू हुए और विकास कार्यों के बाबत जानकारी ली। तकरीबन 20 मिनट रूकने के बाद सैलून से पीलिग्रीम साइड पहुंचे। यहां से विकास कार्यों का जायजा लेते हुए वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी बुधवार की शाम विशेष सैलून से जंक्शन पहुंचे। प्लेटफार्म संख्या चार पर कोच में डीआरएम सहित मंडल के अधिकारियों से रूबरू हुए और विकास कार्यों के बाबत जानकारी ली। तकरीबन 20 मिनट रुकने के बाद सैलून से पीलिग्रीम साइड पहुंचे। यहां से विकास कार्यों का जायजा लेते हुए वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
जीएम देर शाम सवा सात बजे सैलून से प्लेटफार्म चार पर पहुंचे। जंक्शन पर चल रहे कार्यों, यात्री सुविधाओं आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हालांकि जीएम कोच से नहीं उतरे। उनके आगमन के मद्देनजर अधिकारियों ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। विदित हो कि 28 मार्च को महाप्रबंधक ने जंक्शन का दौरा किया था। उस समय उन्होंने जंक्शन की आंतरिक व्यवस्थाओं का गहनतापूर्वक पड़ताल की थी। डीजल शेड, लोको शेड व प्लांट डिपो में चल रहे व्यवस्थाओं को देखा था और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इस अवसर पर डीआरएम पंकज सक्सेना, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, सीनियर डीओएम राकेश रोशन, कमांडेंट आशीष मिश्र आदि रहे।