अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो गया। अध्यक्ष पद के लिए एक और महामंत्री के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। 20 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। जबकि 23 जनवरी को सुबह 10 से शाम 430 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
जागरण संवाददाता, चंदौली : सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो गया। अध्यक्ष पद के लिए एक और महामंत्री के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। 20 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। जबकि 23 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल ने नामांकन किया। जबकि महामंत्री के लिए रामकृत राम, राजेश दीक्षित व राजन सिंह ने पर्चा भरा। 18 जनवरी को भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। 20 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद दोपहर दो से तीन बजे तक नामांकन वापसी होगी। शाम चार बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 23 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। वहीं शाम पांच बजे से मतों की गिनती का काम शुरू किया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया पांच सदस्यीय वरिष्ठ समिति की देखरेख में संपन्न होगी। समिति में अधिवक्ता कपिलदेव सिंह, चंद्रमौली उपाध्याय, अशोक सिंह, कामता प्रसाद, अशफाक अहमद को शामिल किया गया है।