Move to Jagran APP

किसानों ने जबरिया भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप

गैस पाइप लाइन बिछाने को लेकर किसान लंबे समय से गेल कंपनी के ़िखला़फ आन्दोलनरत हैं। महगांव में 139 वें दिन से चल रहे धरने पर बैठे किसानों ने गेल पर जबरिया भूमि अधिग्रहण का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:35 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:35 PM (IST)
किसानों ने जबरिया भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप
किसानों ने जबरिया भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप

जासं,सकलडीहा(चंदौली): गैस पाइप लाइन बिछाने को लेकर किसान लंबे समय से गेल कंपनी के खिलाफ आंदोलनरत हैं। महगांव में 139 वें दिन से चल रहे धरने पर बैठे किसानों ने गेल पर जबरिया भूमि अधिग्रहण का आरोप लगाया। किसान गेल कंपनी के खिलाफ धरनारत हैं। वहीं गेल के अधिकारी योजना में किसानों व आमजन के फायदे का दावा कर रहे। कंपनी के मुख्य प्रबंधक सुहैल अकबर ने बताया कि किसानों को सर्किल रेट से पांच गुना मुआवजे के बाद अतिरिक्त 10 फीसदी और दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को फसल का मुआवजा व मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। 

loksabha election banner

महानगरों के बाद वाराणसी, गोरखपुर पटना, रांची, भुनेश्वर,कटक, केरल, हल्दिया, गया, गोवहाटी व त्रिपुरा सहित तमाम शहरों के हाईवेज पर सीएनजी पम्प खोले जाएंगे। भविष्य में वाहनों में इसका प्रयोग किया जाएगा। जो पेट्रोल से बहुत किफायती होगा। यह हवा से सात गुना हल्की गैस है। घरों में पाइपलाइन से इसकी सीधे आपूर्ति की जाएगी। जो एलपीजी से सुरक्षित होगी और प्रदूषण मुक्त भी होगी। यह परियोजना पूरी तरह जनहित से जुड़ी है। इसका बेवजह विरोध ठीक नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.