वनांचल में कोहरे ने दी दस्तक, गुलाबी ठंड का अहसास
जागरण संवाददाता चंदौली धान के कटोरे में कोहरे ने दस्तक दे दी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चंदौली : धान के कटोरे में कोहरे ने दस्तक दे दी है। रविवार को भोर में कोहरे के कारण जहां आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं लोगों ने गुलाबी ठंड का अहसास भी किया। कोहरे के कारण चंद कदम दूर के लोग भी दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे रोज मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूरज की किरणों के धरती पर आने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पिछले एक पखवारे से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप तो रात में ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में धूप व उमस ऐसी कि लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। देर शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रात दस बजे के बाद वातावरण में ठंड घुल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें