Move to Jagran APP

आग से आशियाना खाक, हजारों का नुकसान

जासं, चंदौली : जिले में रविवार को अगलगी की तीन घटनाओं में किसी ने अपना आशियाना खो दिया तो किसी की पू

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 09:38 PM (IST)
आग से आशियाना खाक, हजारों का नुकसान
आग से आशियाना खाक, हजारों का नुकसान

जासं, चंदौली : जिले में रविवार को अगलगी की तीन घटनाओं में किसी ने अपना आशियाना खो दिया तो किसी की पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। बलुआ थाना के अमिलाई और महगांव गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन कच्चे मकान व आधा दर्जन किसानों की दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने पीड़ित परिवार को खाद्यान्न मुहैया कराया और परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं बेन व नूरी गांव में भी आग से हजारों का नुकसान हो गया।

loksabha election banner

महादेवपुर में खर-पतवार में आग लगने से अमिलाई गांव निवासी शंकर राम के तीन कच्चे मकान आग की जद में आ गए।राजस्वर्किमयों के अनुसार करीब एक लाख 23 हजार 500 का सामान जलकर राख हो गया। वहीं राजेश राम का छप्पर आंशिक रूप से जल गया। विजय यादव की 8 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। महगांव में पौदारी देवी का 10 विस्वा, कमला पासवान व अमरनाथ पासवान का दस-दस बिस्वा, लखपति देवी का पांच बिस्वा, विनोद राम और रामवृक्ष का पांच-पांच बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने पुलिसर्किमयों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, कानूनगो वासुदेव यादव, लेखपाल केहर सिंह, पूजा वर्मा, एसओ धीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

-

इलिया के बेन गांव में खलिहान में रखा नौ बीघा का पशुचारा अज्ञात कारणों से लगी आग की भेंट चढ़ गया। गांव निवासी किसान महेंद्र, सुरेंद्र पाल व उमेश मौर्य के गेहूं की फसल की मड़ाई एक दिन पूर्व हुई थी। खलिहान में पशुचारा(भूसा) रखा हुआ था। दोपहर में अचानक आग लग गई। कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार धीना थाना के नूरी गांव में लगी आग से शिव सागर सिंह का चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.