धन न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
???????????? ?????? ???? ????? ?????? ???? ????? ?? ??? ????? ????? ???? ?? ?????? ???? ?? 250 ??????? ??????? ?? ????? ?? ??? ??? ????? ?? ????? ??????? ?? ?????? ?? ???? ??? ???????? ?? ????? ???? ?? ??? ?? ????? ????? ?? ????? ?? ?????? ??? ???? ?? ?? ????? ?? ???????? ??????
जासं, कमालपुर (चंदौली) : देवकली गांव के ढाई सौ पंजीकृत किसानों ने बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। चेताया कि अविलंब धनराशि नहीं मिली तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे। किसानों ने कहा कि कृषि विभाग में पंजीकरण कराया गया था। गांव में लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी से जांच कराई गई। घोषणा पत्र भी भरवाया गया। लेकिन खाते में धनराशि नहीं आई। आरोप लगाया कि जिन किसानों ने लेखपाल को सुविधा शुल्क दिया उनका पैसा मिल गया। तहसीलदार सदर फूलचंद यादव ने कहा घोषणा पत्र भरवाकर भेज दिया गया है। शीघ्र ही सम्बन्धित किसानों के खाते में धनराशि आ जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र सिंह, श्यामचरण यादव, विजय यादव, केदार ,जगदीश, लाची देवी, फूलमती, तेतरा देवी, लाची देवी आदि शामिल थीं।