रबी उत्पादका किसान मेला आज
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से रबी उत्पादकता किसान मेले का आयोजन है। इसके पूर्व गोष्ठी में बीज उर्वरक कृषि रक्षा रसायन किसान क्रेडिट कार्ड विद्युत सिचाई नलकूप व्यवस्था के संबंध में चर्चा होगी।
जासं, चंदौली : कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से रबी उत्पादकता किसान मेले का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व गोष्ठी में बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, किसान क्रेडिट कार्ड, विद्युत, सिचाई, नलकूप व्यवस्था के संबंध में चर्चा होगी। यह जानकारी उप कृषि निदेशक विजय सिंह ने दी। कहा रबी में क्या लक्ष्य है, उपलब्धता आदि के बाबत संबंधित विभाग के अधिकारी जानकारी देंगे। कृ़षि विभाग, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, इफको, बाल विकास पुष्टाहार, उ.प्र. बीज विकास निगम, केविके, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, नाबार्ड, फसल बीमा कंपनी एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों के स्टाल लगेंगे। मेले में काला चावल की खेती करने वाले किसानों का उनकी फसल बेचने के लिए पंजीकरण किया जाएगा।