सेवानिवृत मुख्य सेविका को दी गई विदाई
बाल विकास परियोजना विभाग में कार्यरत मुख्य सेविका शीला यादव के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को सेमरा गांव स्थित कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीडीपीओ ने अंगवस्त्रम व रामायण देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। विभाग में लंबे समय तक किए गए सेवा कार्य का उल्लेख किया गया।
जासं, शहाबगंज (चंदौली) : बाल विकास परियोजना विभाग में कार्यरत मुख्य सेविका शीला यादव के सेवानिवृत होने पर गुरुवार को सेमरा गांव स्थित कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीडीपीओ ने अंगवस्त्रम व रामायण देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विभाग में लंबे समय तक किए गए सेवा कार्य का उल्लेख किया गया। सीडी़पीओ आशीष वर्मा ने कहा जिदगी की आपाधापी और विभाग के कार्यों को समय से पूरा करना चुनौती होती है। उन सब को झेलते हुए सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त होना बहुत ही सुखद है। विध्यवासिनी देवी, गीता तिवारी, लीलावती देवी, शशि यादव, गीता गुप्ता, कौशल्या यादव, सत्यापाल, अर्पणा, उषा ,पुष्पा देवी, गीता यादव आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।