Move to Jagran APP

लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम को दी विदाई

नगर पालिका इंटर कालेज में स्थित 91 यूपी बटालियन एनसीसी के परिसर में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह के सेवानिवृत्त होने पर लॉकडाउन

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 09:10 PM (IST)
लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम को दी विदाई
लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम को दी विदाई

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगरपालिका इंटर कॉलेज में 91 यूपी बटालियन एनसीसी परिसर में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह के सेवानिवृत्त होने पर लॉकडाउन के मद्देनजर साधारण कार्यक्रम के तहत विदाई दी गई। राष्ट्रीय ध्वज व बटालियन ध्वज को फहरा कर सलामी दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा प्रसन्नता संसार का सबसे बड़ा सुख है। जो प्रसन्न है, वह सुखी है और जो सुखी है, वह अवश्य प्रसन्न रहेगा। प्रसन्न मन ही आत्मा को देख सकता है। परमात्मा का साक्षात्कार कर सकता है और जीवन के समस्त श्रेयों को पा सकता है। इसलिए जीवन को हर प्रकार से सफल बनाने के लिए प्रसन्न रहना बहुत आवश्यक होता है। हर कीमत पर अपने हर्ष को बचाइए, प्रसन्नता की रक्षा कीजिए। कहा विपरीत से विपरीत समय में अपने मन मस्तिष्क में सकारात्मकता के साथ-साथ प्रसन्नता बनाए रखने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कमान अधिकारी कर्नल एसके गोस्वामी ने कहा पुरुषोत्तम 35 वर्षों की सेवा के उपरांत आज हम सभी से विदाई ले रहे हैं। उनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। मुख्य अधिकारी मेजर अमरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.