नलकूप की मोटर जलने से जलापूर्ति बाधित
नगर की पेयजल आपूर्ति फिर से चरमरा गई है। शुक्रवार को
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 07:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : नगर की पेयजल आपूर्ति फिर से चरमरा गई है। शुक्रवार को नलकूप नंबर एक की मोटर जल गई। उसे दुरुस्त कराने के प्रति जिम्मेदार उदासीन बने थे। इसी बीच शनिवार को वार्ड दो में लगे नलकूप की भी मोटर जल गई। रविवार को इसकी जानकारी नगरवासियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को दी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को पेयजल आपूर्ति बहाल करने निर्देश दिया। चेताया कि जन समस्या का समाधान तत्काल नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के टाइट होने के बाद नलकूप मरम्मत का कार्य शुरू हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें