नाली क्षतिग्रस्त, सिचाई में दुश्वारियां
सोता राजवाहा के करनौल गांव के झाल के पास नाली क्षतिग्रस्त होने से खेत तक पानी नहीं पहुचने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। ली का निर्माण न होने से किसानों में रोष है। करनौल गांव के दूसरी झाल के
जासं, शहाबगंज (चंदौली) : सोता राजवाहा के करनौल गांव के झाल के पास नाली क्षतिग्रस्त होने से खेत तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। नाली का निर्माण नहीं होने से किसानों में रोष है।
करनौल गांव के दूसरी झाल के पास 10 वर्षों से सिचाई नाली क्षतिग्रस्त होने से किसानों को खेत में पानी के लिए अपने साधन का प्रयोग करना पड़ता है। सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने को हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन नहरों के क्षतिग्रस्त होने से किसानों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। नाली से लगभग 200 बीघे खेत की सिचाई होती है। करनौल चंडीपुर और भस्करपुर गांव के खेत तक पानी जाता है। किसान त्रिभुवन नारायण सिंह, अनिल सिंह, ज्ञान सिंह, प्रेम यादव, सुभाष यादव ने बताया कि नाली के मरम्मत के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया निर्माण कार्य न होने से किसानों में आक्रोश है।