जयंती पर डा. मुखर्जी को किया याद, दी श्रद्धांजलि
मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व कृतित्व व बलिदान की चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जागरण संवाददाता, चंदौली : मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व बलिदान की चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा डा. मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 को हुआ था। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने जीवनपर्यंत जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का सपना देखा। बोले डा. मुखर्जी भारत माता के सच्चे सपूत थे। देश की एकता, अखंडता व कश्मीर के लिए उनका दिए गए बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। शिवराज सिंह व अन्य मौजूद थे।