छत से गिरने से चिकित्सक की मौत
अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में रविवार की सुबह 65 वर्षीय चिकित्सक कोमल चौबे छत पर से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गये।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:07 PM (IST)
जासं, नियामताबाद (चंदौली) : अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में रविवार की सुबह 65 वर्षीय चिकित्सक कोमल चौबे की छत से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलावस्था में परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर ले गये जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक सुबह 10 बजे अपने घर की छत पर किसी कार्य से गए थे। छत पर कार्य के दौरान वे अचानक नीचे गिर गए। पत्नी पौधारी देवी, पुत्र परमानन्द चौबे, प्रताप चौबे व पुत्री गरिमा का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें