Move to Jagran APP

डिवाइडर क्षतिग्रस्त, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

जागरण संवाददाता पड़ाव (चंदौली) सड़कों पर सुरक्षा के लिए बने डिवाइडर हादसे को दावत दे

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:20 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:20 PM (IST)
डिवाइडर क्षतिग्रस्त, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
डिवाइडर क्षतिग्रस्त, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : सड़कों पर सुरक्षा के लिए बने डिवाइडर हादसे को दावत दे रहा है। डिवाइडर का सांकेतिक निशान और बिना रिफ्लेक्टर के डिवाइडर से रोजाना वाहनों की टक्कर होती है। लाखों रुपये खर्च कर सुरक्षा के लिहाज से बनाया गया डिवाइड़र जानलेवा बन गया है। आए दिन बस, ट्रक, ट्रैक्टर, कार और बाइक की टक्कर डिवाइडर से होने पर दुर्घटना बढ़ती जा रही है। लगातार दुर्घटना के बाद भी सुरक्षा को लेकर प्रशासन सुधि नहीं ले रहा है।

loksabha election banner

टू लेन सड़क के बीचों-बीच चंधासी से पड़ाव चौराहे तक डिवाइडर का निर्माण कराया गया है। सीमेंटेड डिवाइडर से तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दुर्घटना के साथ लोगों की मौत तक हो चुकी है।

चंधासी से पड़ाव तक सड़क के मध्य डिवाइडर बनाया गया है। देखरेख के अभाव में डिवाइडर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह जगह से डिवाइडर का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा पड़ा है। डिवाइडर के किनारे मोटी परत में धूल मिट्टी जम गई है। इस कारण बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ व फिसलन की स्थिति हो जाती है। वाहन सवार रोजाना दुर्घटना का शिकार होते हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण डिवाइडर होने की सांकेतिक निशान और ना ही कोई बड़ा रिफ्लेक्टर लगा है ताकि वाहन चालकों को आगे डिवाइडर का संकेत लोगों को मिल सके। ऐसे में दुर्घटना होना लाजमी है। डिवाइडर को काला और पीला रंग से पेंट किया गया है, जो दिन के उजाले में तो दिखाई दे देता है लेकिन रात को काल बन जाता है। छोटा सा रिफ्लेक्टर भी बीच-बीच में लगाया जाता है, जो सड़क दुर्घटना में टूट जाता है। ठंड के कोहरा में इन जगहों पर घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

वर्जन..

डिवाइडर पर सांकेतिक निशान लगाने और मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। स्वीकृत मिलने के बाद कार्य करा दिया जाएगा।

देवेंद्र पाल सिंह, एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी, पीडीडीयू नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.