जिलाधिकारी ने ब्लैक राइस की खेती का जाना हाल
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को सदर विकास खंड के परनपुर कलां गांव में ब्लैक राइस की खेती का जायजा लिया। किसान रमेश मौर्य से खेती के बाबत विस्तार से जानकारी ली। बताया कि धान के कटोरे के अन्नदाताओं को कम लागत में अधिक मुनाफा को ब्लैक राइस की खेती को प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति सु²ढ़ हो सके। कहा उपज का उचित मूल्य दिलाने को बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दि
जासं, चंदौली : जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को सदर विकास खंड के परनपुरकलां गांव में ब्लैक राइस की खेती का जायजा लिया। किसान रमेश मौर्य से खेती के बाबत विस्तार से जानकारी ली। बताया कि धान के कटोरे के अन्नदाताओं को कम लागत में अधिक मुनाफा को ब्लैक राइस की खेती को प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। कहा उपज का उचित मूल्य दिलाने को बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
दोपहर में गांव के सिवान में पहुंचे डीएम को देख किसानों की भीड़ जुट गई। डीएम ने उपस्थित किसानों को ब्लैक राइस की खेती को जागरूक किया। 15 विस्वा में खेती किए किसान रमेश मौर्य ने बताया कि 20 जून को नर्सरी तैयार करने को बीज डाला गया था। 22 जुलाई को नर्सरी की रोपाई की गई। फसल में रासायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं किया गया है। केवल गोबर की खाद डाली गई है। कहा एक बीघा में दस क्विटल उपज होने की संभावना है। डीएम ने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे जैविक खेती को बढ़ावा दें ताकि मिट्टी की सेहत के साथ मनुष्य का स्वास्थ्य भी बेहतर हो सके। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 25 किसानों से ब्लैक राइस की खेती कराई गई थी। चालू सीजन में इसका दायरा बढ़कर पांच सौ से ऊपर पहुंच गया है। खेती के प्रति किसानों का रूझान बढ़ रहा है। उपज का मूल्य दिलाने को समिति बनाई गई है। बाजार के बाबत संभावनाओं की तलाश की जा रही है। कृषि विभाग के रामअवध, मनोज सहित कई किसान उपस्थित थे।