Move to Jagran APP

बर्बाद फसलों का मुआवजा दे जिला प्रशासन

भारतीय किसान संघ की बैठक शनिवार को विकासखण्ड के एकौनी गांव में हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन से मांग की गई। इस दौरान किसान संघ के प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि बेमौसम हुई बरसात से

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:55 PM (IST)
बर्बाद फसलों का मुआवजा दे जिला प्रशासन
बर्बाद फसलों का मुआवजा दे जिला प्रशासन

जासं, नियामताबाद (चंदौली) : भारतीय किसान संघ की बैठक शनिवार को विकास खंड के एकौनी गांव में हुई। किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन से मांग की गई। संघ के प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा बेमौसम बरसात से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। कुछ किसानों ने अपनी फसल का बीमा भी करा लिया है। ऐसे किसानों की फसलों की क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी करे। साथ ही जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा नहीं कराया है। उन किसानों की फसलों की क्षतिपूर्ति जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर करे। किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत वाराणसी से 15 दिसंबर से होगी। शुभारंभ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजाराम यादव करेंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया गया। अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की पत्नी अंजू सिंह के असामयिक निधन पर शोक जताया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र, जिला मंत्री मनोज सिंह, सुनील सिंह, बृजेश बिद, तेजू यादव, भोला यादव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.