मनाई गई राष्ट्रकवि रामधारी ¨सह दिनकर की जयंती
स्थानीय महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में रविवार को दिनकर सेवा समिति की ओर से राष्ट्र कवि रामधारी ¨सह दिनकर की 110 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व साहित्यिक रचनाओं पर प्रकाश डाला गया।समिति के लोगों ने समाज सेवा के क्षेत्र के विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, किसानों व वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, चंदौली : स्थानीय महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में रविवार को दिनकर सेवा समिति की ओर से राष्ट्र कवि रामधारी ¨सह दिनकर की 110वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व साहित्यिक रचनाओं पर प्रकाश डाला गया। समिति के लोगों ने समाज सेवा के क्षेत्र के विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, किसानों व वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ¨सह ने कहा रामधारी ¨सह दिनकर का अर्थ अपने आप में महान है। राम का अर्थ आदर्श व ¨सह का अर्थ शेर है। वहीं दिनकर का तात्पर्य सूर्य के समान लोगों को प्रकाशित करने वाले व्यक्तित्व है। राष्ट्र कवि ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए एक से बढ़कर एक रचनाएं लिखीं। इसके लिए आज भी साहित्यिक जगत में उनकी अलग पहचान है। भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह ने कहा किसी न किसी माध्यम से राष्ट्र कवि के प्रखर उद्गार लोगों तक पहुंचाए जाने चाहिए। समाजसेवी मृत्युंजय ¨सह दीपू ने कहा समिति के गठन का उदेश्य केवल समाज सेवा है। कार्यक्रम में सूर्यनाथ ¨सह, डा. रामचंद्र शुक्ल, डा. मनोज ¨सह, अंबरिश ¨सह भोला, डा. सत्यपाल ¨सह, डा. समरबहादुर ¨सह, अजय ¨सह आदि उपस्थित रहे।