Move to Jagran APP

पेट्रोल से महंगा डीजल, सपाजनों ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

पेट्रो मूल्य वृद्धि से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चकिया तिराहे पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 06:48 PM (IST)
पेट्रोल से महंगा डीजल, सपाजनों ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
पेट्रोल से महंगा डीजल, सपाजनों ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पेट्रो मूल्य वृद्धि से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चकिया तिराहे पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की सरकार महंगाई को रोकने में असफल साबित हो रही है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब पेट्रोल से महंगा डीजल हुआ है। कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल के बढ़े मूल्य को वापस लिए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आए दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से गरीबों की रीढ़ टूट जा रही है। नैतिकता के आधार पर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। लगातार डीजल व पेट्रोलों के दामों में वृद्धि की जा रही है। पहले ही कोरोना महामारी का दंश झेल रहें लोगों को अब महंगाई की मार सहनी पड़ रही है। सरकार को आम जनता की चिता नहीं है। केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, महंगाई घटने की बजाए बढ़ती ही जा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है जब पेट्रोल से महंगा डीजल को कर दिया गया है। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है। इससे गरीब, किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। धीरज यादव, प्रदीप यादव, कृष्णा सिंह, रजत वर्मा, विकास यादव, नवीन यादव, राजेश यादव आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.