धानापुर को तहसील बनाने को मांगा जन समर्थन
धानापुर विकास मंच के युवाओं ने पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण कर जनसमर्थन जुटाने के अभियान के तहत बुधवार कोजनौली, सिलौटा,करजरा मे सम्पर्क किया।
जासं, कमालपुर(चंदौली) : धानापुर विकास मंच के युवाओं ने पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण कर जनसमर्थन जुटाने को बुधवार को जनौली, सिलौटा, करजरा गांवों में जनसम्पर्क किया। सिलौटा में बैठक कर अवनीश उपाध्याय ने धानापुर के गौरवशाली अतीत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि यह एक परगना या जमीन का एक टुकड़ा मात्र नहीं अपितु हिन्दुस्तान के जंगे आजादी और गदर में अंग्रेजी हुकुमत के दांत खट्टे करने वालों की वीर भूमि है।
संघर्ष में क्षेत्रीय जनों और स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आकर बिगुल बजाने की आवश्यकता है। धानापुर को नवीन तहसील बनाने के साथ टांडा घाट पर पीपा पुल, शिक्षा व्यवस्था में उचित बदलाव और सुधार किया जाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा धानापुर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण स्थान तहसील निर्माण के साथ कस्बा धानापुर, कमालपुर, चहनियां का समुचित विकास किया जाना चाहिए। पदयात्रा में शशिकांत,चंद्रमा, पवन उपाध्याय, अभिषेक कुमार तिवारी, अवधेश, विकास पाण्डेय,अमित कुमार, शशिकांत यादव, कल्लू, पप्पू दूबे, हेमन्त उपाध्याय, सुनील, दीपक यादव आदि शामिल थे।