उपनिदेशक ने गांवों में कराया सैनिटाइजेशन, बांटे मास्क
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) उपनिदेशक वाराणसी मंडल अनिल कुमार सिंह ने शनिवार क
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 07:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : उपनिदेशक वाराणसी मंडल अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को दरियापुर के राजस्व गांव जलालपुर और राउतपुर का औचक निरीक्षण किया। लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने, शारीरिक दूरी व मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा गांवों में सफाई का काम निरंतर होना चाहिए। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने दरियापुर के राजस्व गांव जलालपुर और राउतपुर में सफाई व सैनिटाइजेशन कार्य देखा। मास्क व सैनिटाइजर बांटा। प्रभारी एडीओ पंचायत पवन दुबे, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान संजय यादव, अनिल सिंह यादव, लल्लन राय व सुदर्शन सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें