किसानों को मुआवजा देने की मांग
समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय में हुई। इसमें विगत दिनों बारिश के कारण नुकसान हुए फसलों का मुआवजा किसानों को दिए जाने की मांग की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 07:40 PM (IST)
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय में हुई। इसमें विगत दिनों बारिश के कारण नुकसान हुए फसलों का मुआवजा किसानों को दिए जाने की मांग की गई।
जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कभी प्रकृति की मार तो कभी अधिकारियों की लापरवाही से फसल बर्बाद होती है। समय पर नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है। इससे सिचाई कार्य बाधित होता है। चेतावनी दी कि यदि किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। विजय धुरिया, मोहम्मद चांद, रामसेवक, मिथिलेश, विक्रम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें