शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मनाई पुण्यतिथि
सकलडीहा (चंदौली) स्थानीय इंटर कालेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदन में नेता शिक्षक दल रहे ओम प्रकाश शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 03:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : स्थानीय इंटर कालेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदन में नेता शिक्षक दल रहे ओम प्रकाश शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ एसके लाल ने कहा कि आज शिक्षक जिन सुविधाओं का उपभोग कर रहे हैं। वह इन्हीं के व्यक्तित्व व संघर्षों का प्रतिफल है। शिक्षकों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। जिला संयोजक सत्यमूर्ति ओझा, जेपी शर्मा, घनश्याम त्रिपाठी, कमलापति पांडेय, मनोज यादव, त्रिभुवन सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें