दबंगों ने फूंकी गरीब की मड़ई, फसलों को नुकसान
बदमाशों ने बुधवार की रात गरीब के अरमानों में आग लगा दी। उसकी रिहाइशी मड़ई फूंक डाली। इससे भी मन न भरा तो उसकी गन्ने एवं सब्जियों की फसल को नहस-नहस कर डाले। खेत से उठ रही ऊंची-ऊंची लपटें देख एक महिला ने शोर मचाया तो परिजन असलियत से वाकिफ हो सके।
जागरण संवाददाता, चंदौली : बदमाशों ने बुधवार की रात गरीब के अरमानों में आग लगा दी। उसकी रिहाइशी मड़ई फूंक डाली। इससे भी मन न भरा तो उसकी गन्ने एवं सब्जियों की फसल को नहस-नहस कर डाले। खेत से उठ रही ऊंची-ऊंची लपटें देख एक महिला ने शोर मचाया तो परिजन असलियत से वाकिफ हो सके। पीड़ित परिवार के लोग भागकर खेत पर भी पहुंचे तो वहां कुछ भी करने को शेष नहीं बचा था। पीड़ित ने कोतवाली में कानूनी कार्रवाई को तहरीर दे दी है।
सदर कोतवाली अंतर्गत झांसी के राजाराम खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने खेत पर मड़ई लगाकर रात में रोज खेत की रखवाली करते हैं। वह बुधवार की रात रिश्तेदारी में गए थे। रात में खेत पर किसी के मौजूद नहीं होने का लाभ उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने उनके अरमानों में आग लगा दी। रिहाइशी मड़ई में आग लगा दी जिसमें रजाई, तोसक, चौकी सब जलकर नष्ट हो गई। गन्ने एवं सब्जियों की फसल उखाड़ दिए। कुछ ऐसा कृत्य किए कि राजाराम के हिस्से कुछ न लगने पाए। गांव की अजोरिया देवी रात में किसी कारण से उठी तो आग की ऊंची उठती लपटें देख शोर मचाई तो परिजन घटना से अवगत हो सके। पीड़ित राजाराम ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह इस घटना को लेकर हतप्रभ हैं। किसी ने उनके साथ ऐसा कृत्य क्यों किया।