गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी
कोतवाली क्षेत्र के चंधासी चौहान बस्ती में सोमवार की सुबह खाना बनाते से समय गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लगने से 50 वर्षीया वृद्धा आंशिक रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने अथक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। उधर फायर ब्रिगेड की टीम के लेट से पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोतवाली के चंधासी चौहान बस्ती में सोमवार की सुबह खाना बनाते से समय गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लगने से 50 वर्षीया वृद्धा आंशिक रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने अथक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। उधर फायर ब्रिगेड की टीम के लेट से पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।
चंधासी चौहान बस्ती निवासी अमर चौहान चंधासी कोयला मंडी में मोमोज की दुकान लगाते हैं। सुबह उनकी मां बुद्धन देवी खाना बना रही थी। इसी बीच सिलेंडर में गैस रिसाव होने लगा और आग लग गई। बुद्धन की सीड़ी में आग लग गई जिससे उनका एक पैर आंशिक रूप से झुलस गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पड़ोसियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। महिला को निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया। आग लगी से घर गृहस्थी का सामना जलकर राख हो गया। इससे गरीब परिवार पर आफत आ गई है। चंधासी पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी ने बताया कि गैस रिसाव होने से सिलेंडर में आग लग गई थी।