107 की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव, 119 लोग हुए स्वस्थ
चंदौली जिले में कोरोना का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 1795 सैंपल की जांच में 107 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई।
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 1795 सैंपल की जांच में 107 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं 119 लोग स्वस्थ हुए। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी सैंपलिग कराई जाएगी। ताकि दूसरों में संक्रमण न फैलने पाए।
संक्रमितों में 49 महिलाएं व 57 पुरुष शामिल हैं। इसमें छह बरहनी ब्लाक, चार चहनियां, नौ चकिया ब्लाक, 44 सदर ब्लाक, सात नौगढ़ व 24 नियामताबाद, छह सकलडीहा व तीन शहाबगंज के निवासी हैं। इसके अलावा दो बिहार, एक-एक प्रयागराज और लखनऊ के हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 17,196 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 524 है। 16,312 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।