Move to Jagran APP

टाप बाक्स ..पोषण के लिए कर रहे जागरूक, महिलाओं को बच्चों को खान-पान के टिप्स

बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से कुपोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 06:40 PM (IST)
टाप बाक्स ..पोषण के लिए कर रहे जागरूक, महिलाओं को बच्चों को खान-पान के टिप्स
टाप बाक्स ..पोषण के लिए कर रहे जागरूक, महिलाओं को बच्चों को खान-पान के टिप्स

जागरण संवाददाता, चंदौली : बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से कुपोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बच्चों व महिलाओं को पौष्टिक आहार के सेवन व स्वास्थ्य की देखभाल की टिप्स दे रहे हैं। दैनिक जागरण के अभियान के बाद महकमा अलर्ट हुआ है। शासन से संचालित अभियान पहले सिर्फ कागजों पर ही चल रहा था। विशेष मुहिम का लाभ लाभार्थियों को जरूर मिलेगा।

prime article banner

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कुपोषण मुक्त रखने के प्रयास में जुट गई हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। वहीं अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों को जागरूक कर कुपोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। जिले में 1823 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। 1715 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुष्टाहार वितरण करने के साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती हैं। यहां शून्य से पांच साल तक की आयु के बच्चों की संख्या 1,81,034 है। इसमें आशंकि कुपोषित बच्चों की संख्या 5282 और अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 958 है। विभाग की ओर से जागरूकता के लिए बाकायदे रूपरेखा तैयार की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही स्कूलों व शासकीय परिसरों में लोगों को इकट्ठा कर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए जागरूक किया जा रहा है। सभी ब्लाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौधारोपण भी कराया जा रहा है। इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ ही कुपोषित बच्चों के घरों में हरी-ताजी सब्जियां, फल उगाने के लिए बागवानी लगाई जा रही है। लाभार्थी परिवारों को घर में किचन गार्डेन बनाने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, शासन ने एक सितंबर से ही इस अभियान को शुरू किया था, लेकिन विभागीय अधिकारी-कर्मचारी इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रहे थे। ऐसे में अभियान कागजों पर ही संचालित हो रहा है। जागरण की मुहिम के बाद अब धरातल पर इसका असर दिखाई देने लगा है। अधिकारी-कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। ' पोषण अभियान के दौरान महिलाओं व बच्चों को खान-पान व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसकी कड़ाई के साथ मानीटरिग कराई जा रही है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने की हिदायत दी गई है। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामप्रकाश मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.