Move to Jagran APP

पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसजनों ने स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। अंत में जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा। वक्ताओं ने कहा भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। मजदूर किसान नौकरी पेशा वाले व्यापारी वर्ग परेशान है। देश की सुरक्षा भी खतरे में है। सरकार आमजन की समस्याओं को दरकिनार कर मुद्दों से भटका रही है। प्रदेश सचिव व मिर्जापुर मंडल के प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 05:20 PM (IST)
पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसजनों ने स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। अंत में जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा।

loksabha election banner

वक्ताओं ने कहा भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। मजदूर, किसान, नौकरी पेशा वाले, व्यापारी वर्ग परेशान है। देश की सुरक्षा भी खतरे में है। सरकार आमजन की समस्याओं को दरकिनार कर मुद्दों से भटका रही है। प्रदेश सचिव व मिर्जापुर मंडल के प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार से 20 रुपये प्रति लीटर क्रूड आयल खरीद कर सरकार 80 रुपये में बेच रही है। जब की सरकार चाहे तो किसानों सहित आम नागरिक के लिए यही तेल 30 से 35 रुपये लीटर बेच सकती है। एक तरफ जहां कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की वजह से लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं दूसरी तरफ सरकार तेल दर में वृद्धि कर लोगों को निचोड़ने का कार्य कर रही है। महंगे तेल के कारण किसानों को खेत की जोताई व फसल की सिचाई के लिये दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। भाजपा सरकार का आम जनता के हितों से जैसे कोई सरोकार ही नहीं रह गया है। ऐसी जन विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। ध्रुव मिश्र, कुलदीप वर्मा, वनमाली तिवारी, राजकिशोर सिंह, सत्य प्रकाश चौबे, मंदीप सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामचंद्र गौतम, राजेन्द्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.