Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाई मौलाना अबुल कलाम की जयंती

शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कैंप कार्यालय पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:06 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई मौलाना अबुल कलाम की जयंती
कांग्रेसियों ने मनाई मौलाना अबुल कलाम की जयंती

जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कैंप कार्यालय पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई। उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी।

loksabha election banner

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि मौलाना आजाद ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। किसी वर्ग विशेष के हित की बजाए वे हमेशा देश हित के बारे मे सोचा करते थे। आज उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। देश के प्रति किए गए उनके कार्यों के फलस्वरूप उन्हें भारतरत्न से अलंकृत किया गया। उनकी जयंती को शिक्षा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका कार्य अविस्मरणीय है। देश में आइआइटी की शिक्षा उनके शिक्षा मंत्रित्वकाल में आरंभ हुई। वर्ष 1923 में मौलाना आजाद भारतीय नेशनल कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल ¨सह, बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, सतपाल ¨सह, नवीन पांडेय, विजय गुप्ता, राकेश ¨सह, राकेश चौहान, कन्हैया केशरी, तेजप्रकाश मल्लिक, राकेश चौधरी, संजय जायसवाल, एस ठाकुर, मु. सलमान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.