Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की जयंती

शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को काली महाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर संजय गांधी की जयंती मनाई। कांग्रेसजनो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली दी। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 05:52 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की जयंती
कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की जयंती

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में संजय गांधी की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि स्व. गांधी असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवन पर्यंत लोकहित में कार्य किए। देश में पांच सूत्रीय कार्यक्रम लागू कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने साक्षरता, जन्म नियंत्रण, पौधारोपण जैसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में अहम भूमिका निभाई। देश की युवा पीढ़ी उनके आदर्शों पर चलती है। उनके आदर्शों पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर नंदगोपाल ¨सह, विजय कुमार गुप्ता, नवीन पांडेय, संजय मिश्र, नेहाल अख्तर बाबू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.