Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की पुण्यतिथि

शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई। सदस्यों ने शास्त्री पार्क में पौधरोपण किया। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्व. संजय गांधी को एक ओजस्वी एवं ऊर्जावान नेता बताया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 10:16 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की पुण्यतिथि
कांग्रेसियों ने मनाई संजय गांधी की पुण्यतिथि

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई। सदस्यों ने शास्त्री पार्क में पौधरोपण किया। गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्व. संजय गांधी को एक ओजस्वी एवं ऊर्जावान नेता बताया।

loksabha election banner

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा स्व. संजय गांधी ने कांग्रेस और देश को एक मजबूत आधार देने का कार्य किया। देश को नई दिशा दी, युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी तेज तर्रार शैली और ²ढ़ निश्चय सोच की वजह से वे देश की युवा पसंद थे। संजय गांधी अपनी सादगी और भाषण के लिए जाने जाते थे। पेड़ लगाने का आंदोलन और भारत में चीजों के बनने पर जोर उनके कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा था। उन्होंने वर्कशाप में मारुति का डिजाइन बनाने की कोशिश की। विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, राकेश सिंह, दशरथ चौहान, नवीन पांडेय, अब्दुल खालिक, दाऊ केशरी, अश्वनी कुमार शुक्ल, गुद्दू यादव आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.