Move to Jagran APP

कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

जासं, चंदौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूम

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 06:03 PM (IST)
कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

जासं, चंदौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया। कई स्थानों पर केक काट एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। साथ ही दीर्घायु होने की कामना की। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करें।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ¨सह मुन्ना ने कहा भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश की जनता परेशान है। आज समाज का सभी वर्ग परेशान है। जनता त्रस्त और सरकार मस्त है। आए दिन लूट, हत्या व अपहरण की घटनाएं हो रही है। इसे रोकने में सरकार असफल है। सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद ही अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो जनता कहां से सुरक्षित रहेंगी। इस अवसर पर श्रीराम यादव, गो¨वद, धर्मेंद्र तिवारी, मुनीर खान, अमित पांडेय, रामानंद यादव आदि उपस्थित थे। उर्जावान हैं राहुल

शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के सदस्यों ने काली महाल स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा राहुल गांधी एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। वे किसानों, युवाओं, छात्रों, गरीबों, महिलाओं व मजलूमों के मसीहा हैं। वे सत्ता के भूखे नहीं हैं। उन्होंने हमेशा देशहित व विकास के बारे में सोचा है। इस दौरान नवीन पांडेय, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, नंदगोपाल ¨सह, नेहाल अख्तर, विजय गुप्ता, राजू चौहान, दीपक गुप्ता, प्रमोद मौर्या, जितेंद्र, सतपाल ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.