किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
सकलडीहा (चंदौली) भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को खड़ेहरा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने किसानों की बदहाली के लिए पूर्व की सरकारों और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को खड़ेहरा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने किसानों की बदहाली के लिए पूर्व की सरकारों और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। सरकार की योजनाओं के बाबत विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेंस सहित पूर्व की सरकारें दोषी हैं। भाजपा नेता सूर्यमूनि तिवारी, डा. के एन पांडेय, विवेक कैलाश नाथ यादव व योगेन्द्र ओझा ने कहा कि जिले के किसानों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। अभिषेक मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, दीनबंधु राजभर, अरुण मिश्रा आदि उपस्थित थे।