कृषि सुधार विधेयक के नाम जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
फोटो 27 जागरण संवाददाता चंदौली केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री और सांसद डा. मह
फोटो : 27
जागरण संवाददाता, चंदौली : केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा, कृषि सुधार विधेयक के नाम पर कांग्रेस समेत विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर रही हैं। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। विधेयक से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। वे शुक्रवार की शाम कार्यकर्ताओं संग वर्चुअल संवाद कर रहे थे।
बोले, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि विधेयक की खूबियां बताएं। इससे तमाम तरह के फायदे मिलेंगे। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, नौजवानों के हित में काम कर रही है। तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने जिले में बिजली, सड़क और ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरओबी, रिगरोड निर्माण समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। जनता की अन्य समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा। किसानों को खाद, पानी आदि की दिक्कत नहीं होगी।