Move to Jagran APP

आसमान में छाए रहे बादल, किसानों को डरा रहा मौसम

जनवरी के दूसरे पखवारे में मौसम की बेरुखी जनजीवन के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 05:13 PM (IST)
आसमान में छाए रहे बादल, किसानों को डरा रहा मौसम

जागरण संवाददाता, चंदौली : जनवरी के दूसरे पखवारे में मौसम की बेरुखी जनजीवन के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सोमवार को मौसम सामान्य नहीं हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में वृद्धि होने से ठंड और गलन से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन दोबारा बारिश हुई तो रबी फसलों को नुकसान हो सकता है। शनिवार की रात बारिश से गेहूं, दलहनी व तिलहनी फसलों की सिचाई हो गई है। इसके बाद बारिश नुकसानदेह साबित होगी। जनवरी के शुरूआत से ही मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। धूप-छांव का खेल जारी है। कई बार हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी हो चुकी है। शनिवार की रात में लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे रबी फसलों को फायदा हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खींच गई हैं। दोबारा यदि तेज बारिश हुई तो रबी फसलों को नुकसान पहुंचना तय है। खेत में पानी लगने से गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों के पौधे नष्ट हो सकते हैं। इससे किसान सांसत में हैं। इस समय धूप और सामान्य मौसम फसलों के अनुकूल होगा। इससे फसलों का विकास सही ढंग से होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचा। आ‌र्द्रता 84 फीसद और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 25 जनवरी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरा का प्रकोप भी कम होगा। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। जनवरी के बाद दिन में ठंड दिनोंदिन कम होने लगेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.