आसमान पर छाई रही बदली, बढ़ी ठंड
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) मौसम लगातार रंग बदल रहा है। रोजाना मौसम में हो
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मौसम लगातार रंग बदल रहा है। रोजाना मौसम में हो रहे परिवर्तन से ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार की सुबह जहां कोहरा पड़ने से सर्दी बढ़ गई, वहीं पूरे दिन धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। शाम ढलने के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। कई स्थानों पर लोग अलाव पर तापते हुए दिखाई दिए। बादलों की वजह से पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बढ़ी सर्दी का असर दिनचर्या पर पड़ा। लोग सुबह से लेकर शाम तक सर्दी से बचने के उपाय खोजते रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें