गरीब, किसान व नौजवानों से बेपरवाह सरकार
ंकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा केंद्र सरकार पूजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। सरकार को देश के गरीब किसान और नौजवानों से जैसे कोई मतलब ही नहीं रह गया है। कार्यकर्ता कठोर परिश्रम कर पार्टी को न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत करें। वे संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को नियामताबाद गांव पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं संग बैठक की उनमें जोश भरा और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। कहा पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन की ओर से सृजन अभियान चल रहा है। पार्टी को न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत करें। बोले जब से देश में गैरकांग्रेसी सरकारें आईं तब से बेतहाशा महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सरकार पर किया कटाक्ष
बैठक -
- पार्टी को न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत करने का किया आह्वान
- चंधासी में निकला बाइक जुलूस, पीडीडीयू नगर में हुआ स्वागत
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा केंद्र सरकार पूजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। सरकार को देश के गरीब, किसान और नौजवानों से जैसे कोई मतलब ही नहीं रह गया है। कार्यकर्ता कठोर परिश्रम कर पार्टी को न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत करें। वे संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को नियामताबाद गांव पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं संग बैठक की, उनमें जोश भरा और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।
कहा पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन की ओर से सृजन अभियान चल रहा है। पार्टी को न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत करें। बोले जब से देश में गैरकांग्रेसी सरकारें आईं तब से बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं। कांग्रेस पार्टी जन सामान्य की पार्टी है। भाजपा ने जनता से जो वादा किया था उसमें से एक भी आज तक पूरा नहीं हो सका है। प्रदेश सचिव वेदप्रकाश सिंह, सरिता पटेल, प्रमोद पांडेय, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, सत्यमूर्ति ओझा, डाक्टर सुल्तान खान, सतीश बिद, राकेश तिवारी, साजू पांडेय आदि मौजूद थे।
पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दामोदर दास पोखरा के पास प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत किया। चंधासी से बाइक रैली निकाली। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं में यह विश्वास व सहयोग पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। भाजपा सरकार किसान विरोधी होने के साथ-साथ युवा व रोजगार विरोधी भी है। आनंद शुक्ला, रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, कमरुल बारी, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अ़ख्तर बाबू, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।