पौधारोपण कर प्रदेश संरक्षक की मनाई पुण्यतिथि
राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक स्व. लल्लन सिंह के पुण्यतिथि पर रविवार को पौधशाला जयमोहनी पर कमचारियों ने उनकी याद में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारी हित में उनके किए गए कार्यों को याद किया गया।
जासं, नौगढ़ (चंदौली) : राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक स्व. लल्लन सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को पौधशाला जयमोहनी में कर्मचारियों ने उनकी याद में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारी हित में उनके किए गए कार्यों को याद किया गया। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी खरवार ने कहा कि लल्लन सिंह सदैव कर्मचारी हित में आवाज बुलंद किए। कर्मचारियों के उत्थान के लिए ही पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इसे लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों से अनेक बार लड़ाइयां भी लड़ीं। जिलाध्यक्ष रामाशंकर सिंह यादव, कन्हैया, राजकुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे।