कार्यक्रम की सफलता को भाजपाजनों ने बनाई रणनीति
भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में हुई। 23 फरवरी को सैयदराजा महोत्सव और लोक निर्माण की परियोजनाओं के शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। उनके कार्यक्रम की सफलता को रणनीति बनाई गई।
जासं, चंदौली : भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में हुई। 23 फरवरी को सैयदराजा महोत्सव और लोक निर्माण की परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। उनके कार्यक्रम की सफलता को रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। उन्होंने कहा केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी कार्यक्रम में आएंगे। जिले के समीचीन विकास को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से तमाम योजनाएं मिल रही हैं। जिले को 438 करोड़ की परियोजनाएं भी रविवार को मिलेंगी। इनमें कुछ कार्यों का शिलान्यास है और कुछ का लोकार्पण है। इसके अलावा वे सैयदराजा महोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, उदय प्रताप सिंह, शिव शंकर पटेल, उमाशंकर सिंह, हरबंस उपाध्याय, प्रदीप मौर्य, अखिल पोद्दार, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, रामसुंदर चौहान, हृदय तिवारी, किरण शर्मा, मधु खरवार आदि मौजूद थे।