जागरण संवाददाता, चंदौली : प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित कृषि प्रधान जिले की जनता ने एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय पर भरोसा दिखाया। उन्होंने कड़े मुकाबले में गठबंधन प्रत्याशी डा. संजय चौहान को 13,959 मतों से हराकर दोबारा चंदौली संसदीय सीट पर अपनी जीत दर्ज की। भाजपा को 510733 और सपा-बसपा गठबंधन को 496774 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ने पहले चरण में बढ़त बनाई तो परिणाम आने तक कायम रही।
मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में गुरुवार की सुबह आठ बजे पहले ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हुई। पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी को 18146, गठबंधन उम्मीदवार को 16411 और जन अधिकार पार्टी की कांग्रेस समर्थित शिवकन्या कुशवाहा को मात्र 440 वोट मिले। दूसरे चरण में भाजपा को 19150, गठबंधन को 19001 और जन अधिकार पार्टी को 355 वोट मिले। तीसरे चक्र में भाजपा को 57559, गठबंधन 57087 वोट मिले। चौथे चक्र भाजपा ने 80051, गठबंधन को 71793, जन अधिकार को 27467, पाचवें चक्र में भाजपा 100691, गठबंधन 88699 तो जन अधिकार 3269 मत मिले। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सातवें चक्र की गणना तक 25059 से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली। सातवें चक्र में उन्हें 144402 तो गठबंधन को 119343 वोट मिले थे। आठवें, नवें व दसवें राउंड तक उन्होंने अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर रखी थी। दसवें चक्र की गणना तक अंतर 32062 मतों तक पहुंच गया। लेकिन 11वें राउंड में सकलडीहा विधानसभा में कम वोट मिलने के चलते अंतर कम होने लगा। भाजपा को 221455 तो गठबंधन को 192465 वोट हासिल हुए। जबकि शिवकन्या कुशवाहा को 8943 मत मिले। 12वें चक्र में भाजपा 241109 तो गठबंधन 211757 वोट मिले। 21वें चक्र की गणना में भाजपा को 404775 तो गठबंधन को 392355 वोट मिले। 25वें चक्र में भाजपा 482590 और गठबंधन ने 470815 वोट हासिल किया। 29वें चक्र की मतगणना तक तस्वीर साफ हो चुकी थी। भाजपा को 504779 और गठबंधन 491779 मतों पर रहा। 30वें चरण में भाजपा को 508113 तो गठबंधन को 4946689 वोट मिले। अंत में हुई पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 510733 तो गठबंधन उम्मीदवार को 496774 मत मिले। जबकि कांग्रेस समर्थित शिवकन्या कुशवाहा को 22291 मत मिले। किसको कितने मिले मत
प्रत्याशी का नाम दल मत
डा. महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा 510733
डा. संजय चौहान सपा 496774
शिवकन्या कुशवाहा जअपा 22291
अर्जुन पांडेय अतुल्य भारत पार्टी 4096
कृष्ण प्रताप सिंह समग्र उत्थान पार्टी 2744
जंगबहादुर भामासपा 1172
व्यासमुनी कांशी राम बहु. दल 838
महेंद्र प्रताप सिंह अल हिद पार्टी 1127
महेंद्र यादव प्रमासपा 4245
राजेश विश्वकर्मा मौअपा 3081
रामगोविद सभासपा 18985
शिवरात्रि पजपा 2261
लियाकत अली निर्दल 5416
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।