Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के संघर्ष से टिकी है भाजपा

जागरण संवाददाता सैयदराजा (चंदौली) भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन गुरुवार को नगर स्थित

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 09:56 PM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 09:56 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के संघर्ष से टिकी है भाजपा
कार्यकर्ताओं के संघर्ष से टिकी है भाजपा

जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली) : भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन गुरुवार को नगर स्थित एक लान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज ने कहा कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सरकार की यह जीत उसके विकास कार्यों व जनकल्याण की योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश के विकास में किए गए काम का परिणाम होगी।

loksabha election banner

कहा कि आज भाजपा सफलता के शिखर पर अपने कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष के बदौलत टिकी है। विधायक सुशील सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत का अहसास कराया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, अरविद खरवार,सुरेश पासवान, संजय कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.