बार एसोसिएशन के चुनाव को बढ़ी सरगर्मी
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 05:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गयी है। शनिवार को पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने चुनाव को लेकर चर्चा की। संभावित उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी दिखानी आरंभ कर दी है। 20 जनवरी से पूर्व चुनाव कराने की संभावना जताई जा रही है। बार अध्यक्ष अशोक यादव और महामंत्री श्याम जी प्रसाद ने बताया कि अभी चुनाव की तिथि निर्धारित नही है। जनवरी में चुनाव कराया जाएगा। श्रीकांत सिंह, जगदीश सिंह, अशोक सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें