भाजपा सरकार में बढ़ा है अत्याचार : प्रेमचंद्र बिद
भाजपा सरकार में गरीबों मजलूमों व महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ा है। यह सरकार सिर्फ झूठा आश्वासन देकर जनता को बरगला कर कार्य कर रही है। इसके एजेंडे में सिर्फ देश का पूंजीपति वर्ग ही है। उक्त बातें प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिद ने मंगलवार को विकासखंड के रेमा गांव स्थित गुल्ली पांडेय पोखरा के समीप पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
जासं, नियामताबाद (चंदौली) : भाजपा सरकार में गरीबों, मजलूमों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। यह सरकार सिर्फ झूठा आश्वासन देकर जनता को बरगला रही है। सरकार के एजेंडे में सिर्फ देश का पूंजीपति वर्ग ही है। उक्त बातें प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिद ने मंगलवार को विकासखंड के रेमा गांव स्थित गुल्ली पांडेय पोखरा के समीप पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
कहा पूर्व की सपा सरकार ने प्रदेश के 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का शासनादेश जारी किया था। जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया। अनुसूचित जातियों को 21 की जगह 35 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। भाजपा व उसके आनुषांगिक संगठन के लोग अपराध व अत्याचार में लिप्त हैं। यही कारण है कि आए दिन कोई न कोई भाजपा का नेता महिला उत्पीड़न में आरोपित हो रहा है। समाज के कमजोर वर्ग को मनरेगा के तहत 600 रुपये की मजदूरी प्रतिदिन के हिसाब से मिलनी चाहिए। बिजली, पानी, दवा, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जानी चाहिए। गरीबों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर किसी भी कार्य के लिए लोन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि समाज में कानून व समरसता का राज स्थापित करने में भाजपा सरकार विफल है। महिला उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाओं में सरकार दबंगों के साथ है जिसका उदाहरण उन्नाव है। सिंहासन बिद, राजवंश वैरागी, जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिद, राजकुमारी देवी, सीताराम, प्रशांत मिश्रा, मुलायम यादव, संतोष सिंह, राधेश्याम बिद आदि मौजूद थे।