वन्य जीव इको सिस्टम बनाए रखने में सहायक
जागरण संवाददाता टांडाकला (चंदौली) वन्य जीव सप्ताह के तहत शनिवार को चहनियां रेंज में पू
जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : वन्य जीव सप्ताह के तहत शनिवार को चहनियां रेंज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय टांडा परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय वन्य जीव संस्था कम्युनिटी आफिसर सुनिता चावत ने कहा जीव और जलीय जीव सभी के लिए लाभदायक हैं। इनसे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है और पारिस्थितिकी तंत्र आहार श्रृंखला को नियंत्रित तथा उर्जा का स्थानांतरण भी होता है। ग्राम प्रधान सीमा सिंह ने कहा जीवन में तीन चीजें जरूरी हैं वह जल, जंगल , जिदगी। इनमें वन्य जीव इको सिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) को बनाए रखने में सभी तरह से सहायता करते हैं। उन्होंने वन्य जीवन की सुरक्षा, बचाव का आह्वान किया। राजीव कुमार सिंह, वन दारोगा अंगद यादव, संजीव कुमार, बेचू राम, आंनद सोनकर मधुसूदन यादव, महेंद्र प्रताप, रक्षा रानी सिंह, निलिमा पांडेय, स्वेता, ममता मिश्रा आदि मौजूद थीं। संचालन वन क्षेत्राधिकारी खालिक अहमद ने किया।