Move to Jagran APP

गरीब परिवारों की संजीवनी बनेगी जन आरोग्य योजना : डा. महेंद्र

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की रविवार को शुरुआत हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली के सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। सरकार प्रत्येक गरीब परिवार पर इलाज को पांच लाख रुपये खर्च करेगी। जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों समेत करीब दो हजार लोग सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत के गवाह बने।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:06 PM (IST)
गरीब परिवारों की संजीवनी बनेगी जन आरोग्य योजना : डा. महेंद्र
गरीब परिवारों की संजीवनी बनेगी जन आरोग्य योजना : डा. महेंद्र

जागरण संवाददाता, चंदौली : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की रविवार को शुरुआत हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली के सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। सरकार प्रत्येक गरीब परिवार पर इलाज को पांच लाख रुपये खर्च करेगी। जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों समेत करीब दो हजार लोग सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत के गवाह बने। नवीन मंडी समिति परिसर में डेढ़ घंटे विलंब से कार्यक्रम शुरू हुआ। हालांकि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर में करीब ढाई बजे प्रदेश अध्यक्ष डा. पांडेय के पहुंचने पर कार्यक्रम शुरू हुआ। कहा गरीबों को इलाज के लिए सोचना नहीं पड़ेगा, यह उनके लिए संजीवनी का कार्य करेगी। गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति जिला ही नहीं पूरे देश में कहीं भी अपना इलाल करा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की सेहत की ¨चता खुद कर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना से हर गरीब परिवार को लाभ लोगा। परिवार के किसी सदस्य की गंभीर बीमारी पर पांच लाख तक खर्च हो सकता है। यदि इलाज पर कम पैसा खर्च हुआ है तो शेष राशि अन्य सदस्यों के उपचार पर खर्च होगी। योजना की शिफत यह है कि कार्डधारक मरीज अस्पताल में पहुंचेगा, यहां कर्मी सीधे सीएमओ को जानकारी देंगे, उसी दिन उसकी जांच होगी और उपचार की स्वीकृति मिल जाएगी। उपचार का खर्च असपताल खाते में 15 दिन में आ जाएगा। गरीब लोग गंभीर बीमारी होने पर महाजनों के यहां मदद को दौड़ पड़ते थे। एक बार महाजन से रुपये लिए तो समझिए ¨जदगी तबाह। योजना में 156091 गरीबों को लाभ मिलेगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 137400 व शहरी क्षेत्र के 18698 लोगों को शामिल किया गया है। 2011 की जनगणना को इस सूची का आधार बनाया गया है। आगे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए 1360 बीमारियां को योजना में शामिल किया है। इस योजना में इलाज के लिए सकलडीहा, नौगढ़, धानापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चकिया व चंदौली का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत निजी क्षेत्र के 29 अस्पतालों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील ¨सह, विधायक साधना ¨सह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, चेयरमैन रवींद्रनाथ, प्रमोद तिवारी, शशिशंकर ¨सह, शिवराज ¨सह, हरिवंश उपाध्याय के अलावा एसपी संतोष कुमार ¨सह, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, सीएमओ डा. पीके मिश्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.