सरकार में अराजकता का माहौल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज ¨सह काका ने कहा भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है। आए दिन हो रही घटनाओं से लोग भयभीत हैं। महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है। गरीब, किसान, नौजवान की उपेक्षा की जा रही है। वे शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू थे।
जासं, चंदौली : समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज ¨सह काका ने कहा भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है। आए दिन हो रही घटनाओं से लोग भयभीत हैं। महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है। गरीब, किसान, नौजवान की उपेक्षा की जा रही है। वे शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू थे। कहा गैर बराबरी खत्म होगी तभी सच्चे अर्थों में समाजवाद आएगा। सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कन्या विद्याधन, लैपटाप, समाजवादी पेंशन आदि योजनाओं के जरिए आम व्यक्ति को लाभांवित करने का कार्य किया।