डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का जाना हाल
मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने मंगलवार को गया से सासाराम का निरीक्षण किया। स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किए और यात्री सुविओं की जानकारी ली। यात्रियों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। खामियां मिलने पर उसे दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किए।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने मंगलवार को गया से सासाराम तक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किए और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। यात्रियों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। खामियां मिलने पर उसे दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किए।
डीआरएम व अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार सुबह सभी शाखा अधिकारियों के साथ सबसे पहले गया पहुंचे। यहां स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की पड़ताल की। आधे- अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डीआरएम सासाराम तक गए। हर पहलुओं की जांच करते हुए फिर गया पहुंचे। स्टेशन की विद्युत व्यवस्थाओं सहित वाटर बूथ, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्मों की स्थिति का अवलोकन किए। शाखा अधिकारियों से हर बिदुओं की जानकारी ली। स्टेशनों पर स्थित स्टालों की भी पड़ताल की। स्टाल कर्मियों को साफ सफाई रखने का निर्देश दिए। यात्रियों को दी जाने वाली खाने पीने की वस्तुओं को सही दाम में उपलब्ध कराने की हिदायत दी। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को उन्हें आसानी से मुहैया कराई जाए। इसके अलावा कार्यों को तत्काल पूर्ण कराया जाए।